logo

Bihar News

पोलिंग के दौरान गड़बड़ी के आरोप में बक्सर से 8, गौड़ाबौराम से 2 लोग गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच बक्सर में पोलिंग के दौरान गड़बड़ी करने पर 8 लोग गिरफ्तार किये गए हैं। इस दौरान कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा आरोप, लखीसराय में हुई बूथ कैप्चरिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बूथ कैप्चरिंग का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि लखीसराय में मतदाताओं को वोट डालने से रोकने की कोशिश की गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में डाला वोट, लोगों से मतदान करने की अपील की

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में वोट डाला। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोटिंग बूथ से स्याही लगी उंगली दिखाते हुए बाहर निकले।

लालू-राबड़ी और पत्नी के साथ तेजस्वी ने किया मतदान, बहनें रोहिणी और मीसा भारती ने भी डाला वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में तेजस्वी यादव ने अपने परिवार संग वोट डाला। इस दौरान पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और पत्नी राजश्री भी साथ दिखे। वहीं उनकी दोनों बहनें रोहिणी आचार्य और मिसा भारती भी वोटिंग करने पहुंचे।

गिरिराज सिंह ने किया मतदान, अपने बूथ के पहले वोटर बने

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का सम्त्दन शुरू हो चुका है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने जिले लखीसराय के मतदान केंद्र संख्या 43 पर अपना मतदान किया।

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण का मतदान शुरू, 121 सीटों पर 1314 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। आज के पहले चरण के मतदान में कुल 121 सीटों पर 1314 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे ।

दरभंगा बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार, पहले गार्ड पर किया हमला फिर दिवार फांदकर भागे

दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दरभंगा के बाल सुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार हो गए है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाल कैदी ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर फरार हो गए।

पटना एयरपोर्ट पर आमने-सामने आए तेजस्वी और तेजप्रताप, मुलाकात में दिखी बड़े भाई की ख़ामोशी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का समय खत्म हो चुका है और अब सभी पार्टियाँ दुसरे चरण के मतदान के प्रचार में जुटी है। इसी राजनीतिक हलचल के बीच आज पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों का आमना-सामना हो गया

बिहार में 62 हजार करोड़ का बिजली घोटाला! आरके सिंह ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप; CBI जांच की मांग की

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से ठीक पहले बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह ने राज्य सरकार पर 62,000 करोड़ रुपए के बिजली घोटाले का एक बड़ा आरोप लगाया है

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण का मतदान कल, 121 सीटों पर होगी वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार अब खत्म हो चुका है। कल यानि 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान किया जायेगा। जहां 18 जिलों के 121 सीटों पर मतदान किये जायेंगे। बता दें कि पहले चरण के चुनाव प्रचार का कल यानि 4 नवंबर को आखिरी दिन था

Load More