द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। आज के पहले चरण के मतदान में कुल 121 सीटों पर 1314 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे । जिसमें तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव जैसे कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से भी हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। 
इसके साथ ही राज्यभर में चुनाव आयोग के द्वारा कुल 45,341 पोलिंग बूथ बनाये गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान 3 करोड़ 75 लाख से भी ज्यादा वोटर्स अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।