logo

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण का मतदान कल, 121 सीटों पर होगी वोटिंग

BIHAR3211.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार अब खत्म हो चुका है। कल यानि 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान किया जायेगा। जहां 18 जिलों के 121 सीटों पर मतदान किये जायेंगे। बता दें कि पहले चरण के चुनाव प्रचार का कल यानि 4 नवंबर को आखिरी दिन था, जहां सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की मदद से खूब वादे और प्रचार-प्रसार किया। 
वहीं अब पहले चरण का प्रचार थमते ही सभी पार्टियाँ और नेता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज NDA के पक्ष में गया और रोहतास में रैली करेंगे। इसके अलावे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज औरंगाबाद और वजीरगंज में रैलियां करके चुनावी माहौल को नई धार देंगे।
बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है, वहीं पूरी मतगणना 14 नवंबर को किया जायेगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news NDA news RJD news JDU news