logo

पोलिंग के दौरान गड़बड़ी के आरोप में बक्सर से 8, गौड़ाबौराम से 2 लोग गिरफ्तार

bihar_chubav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच बक्सर में पोलिंग के दौरान गड़बड़ी करने पर 8 लोग गिरफ्तार किये गए हैं। इस दौरान कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
वहीं दरभंगा से के गौड़ाबौराम विधानसभा इलाके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बोगस वोट करने का आरोप है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र लगमा गांव में 172 बूथ नंबर पर दो युवक बोगस वोटिंग कर रहे थे। मतदान कर्मियों ने दोनों की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान केशव कुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news NDA news RJD news JDU news JJD news LJP news