logo

रांची में कांग्रेस भवन में दावत-ए-इफ्तार, झारखंड की खुशहाली और अमन के लिए मांगी गई दुआ

iftaar.jpg

रांची
रमजान के पवित्र माह के अवसर पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी सौहार्द्र के लिए दुआ मांगी गई। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी के नेतृत्व में किया गया।
दावत-ए-इफ्तार में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तथा जेएमएम से मंत्री हफीजुल हसन सहित गठबंधन के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की।


इफ्तार पार्टी के दौरान रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने सभी अतिथियों और रोजेदार भाइयों का टोपी और गमछा देकर स्वागत किया। इफ्तार से पहले मौलवी ने दुआ पढ़ी और झारखंड में शांति, अमन और तरक्की के लिए प्रार्थना की गई।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का एक साथ मिलकर पर्व-त्योहार मनाना हमारी साझा संस्कृति की पहचान है। रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना होता है। इस दौरान रोजा रखकर इबादत करने के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंदों की मदद करना इस्लाम की अहम शिक्षा है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना और मजबूत होती है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रमजान का महीना संयम, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसान के भीतर आत्मिक शुद्धि आती है और स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहु, राजन वर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीष पौल मुंजनी, सोनाल शांति, राकेश किरण महतो, सूर्यकांत शुक्ला, सतीश केडिया, उमेश गुप्ता, अख्तर अली, मो. हसनैन, अब्दुल कादरी, मो. फिरोज, मो. सफार, शहीद अंसारी सहित रांची शहर से सैकड़ों रोजेदार मौजूद रहे।

Tags - CONGRESS RANCHI LEADERS BLESSINGS PEACE