बिहार के गया में आज से पितृपक्ष मेला शुरू हो गया है। अपने पितरों के निमित्त मोक्ष की कामना पितृपक्ष के समय विशेष रूप से पिंडदानी करते है। ऐसा माना जाता है कि पिंडदान करने से पितर खुश होते है।
बिहार में राज्य सरकार द्वारा कराये जा रहे भूमि सर्वेक्षण पर रोक लगाने के लिए बिहार में आवाजें तेज हो रही है। इसे लेकर संयुक्त किसान जन अभियान समिति के बैनर तले किसानों की बैठक की गयी।
बिहार के बेतिया में महिलाएं बाघ पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। ये बात उस गांव की महिलाओं के लिए कही जा रही है, जहां 2 दिन पहले बाघ के हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी
बिहार में जातिगत सर्वे के बाद अब जमीन सर्वे सामाजिक और राजनीतिक परिस्थतियों को बेहद प्रभावित कर रहा है। जमीन सर्वे के दौरान नवादा में बुधवार को मांझी टोली में दलित बस्ती पर हुए हमले और करीब 100 झोपड़ियों को जलाने की घटना के बाद बिहार कि सियासत गर्म हो गई ह
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी याद समेत अन्य 8 लोगों को दिल्ली की अदालत ने समन जारी किया है।
बिहार के कैमूर जिले में मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में सीएम नीतीश कुमार ने वन विभाग के द्वारा नवनिर्मित इको पार्क का उद्घाटन किया है।
बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में चलती कार में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बिहार पुलिस ने पुलिस स्टेशन पर ही छापेमारी की है। दरअसल यहां तीन पुलिसकर्मी थाने में शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर इस थाने में छापेमारी की गयी और तीनों पुलिसकर्मयों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बिहार के सहरसा में नाबालिग लड़की के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जबरन उसे कार में बिठा लिया था। इसके बाद उसके साथ तेज म्यूजिक के शोर के बीच दुष्कर्म किया।
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से पटना एम्स में भर्ती थे।
बिहार के बेगूसराय में सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती एक नवजात बीती रात गायब हो गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की सक्रियता से चोरी होने के करीब 3 घंटों के बाद बच्चे को बरामद कर लिया गया है।
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज पटना से रांची पहुंचे। रांची रेलवे स्टेशन पर पार्टी के नेता डॉ आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, सागर कुमार, मनोज सिन्हा, विनय भरत, अशोक शर्मा एवं अन्य ने उनका स्वागत किया।