प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पूर्णिया आने वाले हैं। जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। लेकिन इसी बीच उनके इस दौरे को लेकर विपक्ष के नेता लगातार उनपर हमला बोल रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे पर आने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी इस बार पूर्णिया जिला पहुँच रहे हैं। जहां वे 36000 करोड़ रुपए की परियाजनाओं की सौगात देने वाले हैं।
बेगूसराय के रहने वाले युवा फिल्ममेकर अभिनव ठाकुर अपनी नई फिल्म ‘बिसाही’ लेकर जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाले हैं। डायन प्रथा जैसी कुप्रथा पर आधारित यह फिल्म महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और भेदभाव की कहानी को उजागर करती है।
बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही एनडीए ने अपनी तैयारियों को और तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में 18 सितंबर से एनडीए के पांचवें चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत होगी।
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के सीट शेयरिंग को लेकर एक बयान के बाद बिहार की राजनीतिक समर में हलचल मच गयी है। दरअसल जीतनराम मांझी ने कहा है कि अगर एनडीए में उन्हें 15 से 20 सीटें नहीं मिलती है तो वे बिहार विधानसभा का चुनाव अकेले ही लड़ेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। वे 15 सितंबर को पूर्णिया पहुचेंगे और इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
बिहार से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल उन पर आय से अधिक सम्पत्ति रखने का आरोप लगा है।
जमुई जिले के बटिया में शनिवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय हंगामा मच गया, जब मंच पर चढ़ने और अपने-अपने नेताओं के स्वागत को लेकर मंत्री सुमित कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थक आपस में ही भिड़ गए।
बिहार में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, और इस बार मानवता तब शर्मसार दिखी जब किशनगंज में एक आदिवासी महिला को कुछ दरिंदों ने मिलकर अपनी हवस का शिकार बना लिया।
भागलपुर से कोलकाता जा रही एक बस से पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। बस बिहार के भागलपुर से कोलकाता जा रही थी।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक नेताओं का दौरा लगातार जारी है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर पहुंचे है। यहाँ वे चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं।
एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब इस सियासी समर में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी उतरने वाले हैं। अब उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है।