logo

बिहार में NMCH अस्पताल से बच्चा के साथ-साथ मां भी लापता

BIHAR_0000000.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल यानि NMCH अस्पताल से भर्ती बच्चा के साथ मां का भी लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक,  NMCH के शिशु रोग विभाग में 8 फरवरी को दोपहर 1:22 बजे चार वर्षीय बच्चा को भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी की शाम 7:30 बजे से ही बच्चा और उसकी लापता हो गए। वहीं, इसकी जानकारी महिला के पति श्याम कुमार यादव ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और अस्पताल के CCTV  फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बहरहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई। पुलिस द्वारा  CCTV  फुटेज खंगाले जाने के बाद पता चला कि मां ही बच्चे को लेकर चार पहिया वाहन से भाग गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ में श्याम कुमार यादव ने बताया कि पटना में वह कंकड़बाग में रहता है। उसने यह भी बताया कि जिस बच्चे को उसने अस्पताल में भर्ती कराया था उसका नाम अरव है और वो श्याम का मंझला बेटा है। पेट दर्द, बुखार, दस्त, उल्टी होने पर 8 फरवरी को शिशु रोग विभाग की इमरजेंसी

में भर्ती कराया था। प्रथम मंजिल के वार्ड में छह नंबर बेड पर शिफ्ट किया गया था। श्याम ने आगे बताया कि पत्नी के साथ घर जाकर वह खाना लेकर अक्सर अस्पताल आता था। अस्पताल में उसका बड़ा बेटा भी रहता था। बहरहाल, आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बेनीपट्टी के चौटा निवासी श्याम कुमार यादव ने आवेदन देकर भर्ती चार वर्षीय पुत्र और पत्नी के अस्पताल से लापता होने की जानकारी दी है। वहीं, पुलिस जांच में जुटी है। चार पहिया वाहन कहां से आया और उस पर कौन था, इस सवाल का जवाब ढूंढने में पुलिस लगी है।

Tags - NMCH Patna missing case Nalanda Medical College Hospital incident Mother and child missing Bihar Four-year-old Arav missing Shyam Kumar Yadav complaint Alamganj police investigation Rahul Kumar Thakur statement Hospital CCTV footage probe Kankarba