रांची के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में मंगलवार को मरीज की मौत के बाद बवाल मच गया। दरअसल बोकारो की रहने वाली हनुमाला देवी (61) को बेहतर इलाज के लिए परिजन सैमफोर्ड अस्पताल लेकर आए थे। जिसकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गयी।
रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में 7 अगस्त को अवैध बालू के कारोबार में शामिल वाहनों को जलाने की घटना में नक्सली संगठन जेजेएमपी ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। झारखंड पुलिस के 08 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, वहीं 11 पुलिसकर्मियों को पुलिस सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है।
राज्य में व्यक्तिगत उपयोग के लिए फ्री बालू उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेएसएमडीसी ने गैर आयकरदाताओं को सूचित किया है कि वे जेएसएमडीसी की वेबसाइट पर जाकर बालू की बुकिंग करा सकते हैं।
झारखंड के पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) का वेतनमान के समतुल्य मानेदय बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को बैठक होगी।
पलामू के समाहरणालय के सभा कक्ष में पलामू के डीसी का मानवीय चेहरा देखने को मिला। जहां जमीन समस्या को लेकर आए एक बुजुर्ग ने जब डीसी के सामने हाथ जोड़े तो डीसी ने भी उनके सामने हाथ जोड़ कर आशिर्वाद लिया।
झारखंड पुलिस में नक्सलियों की जानकारी जुटाने वाली एसआईबी और आपराधिक घटनाओं का रिकॉर्ड जुटाने वाला विभाग एससीआरबी खाली पड़ा है। एसआईबी में डीआईजी और एसपी दोनों पद खाली हैं।
बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड की दारिद पंचायत में आनंद मार्ग संस्थान के द्वारा संचालित स्कूल के अतिक्रमण को हटाने आए पुलिस और एनएचएआई की टीम के सामने एक 68 वर्षिय महिला ने आत्मदाह कर लिया।
धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के गोमो स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह एक बाइक और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद स्कूल वैन सड़क किनारे जा गिरी।
धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के गोमो स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह एक बाइक और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद स्कूल वैन सड़क किनारे जा गिरी।
15 अगस्त की तैयारी को लेकर राजधानी रांची के विभिन्न थाना क्षेत्र के होटलों और लॉज में एसएसपी के निर्देश में चेकिंग की गयी। यह चेकिंग कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार देर रात को की।
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गदरा इलाके में अज्ञात अपराधियों ने बाइक सावार लोकनाथ ठाकुर (32) को गोलियों से भून दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी।