logo

संताल में डेमोग्राफी बदलाव भारत सरकार के लिए चिंता का विषय, आने वाले समय में होगा समाधानः राज्यपाल

्ासद.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दुमका में तिरंगा फहराने के बाद रांची लौटने के क्रम में जामताड़ा पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पर मीडिया के द्वारा झारखंड के संताल में डेमोग्राफिक चेंज को लेकर सवाल पूछे गये। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि संताल परगना के डेमोग्राफी में बदलाव भारत सरकार के लिए चिंता का विषय है। राज्यपाल ने कहा है कि झारखंड हाईकोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लिया है। भारत सरकार इस मामले को लेकर काम कर रही है, आने वाले समय में इसका समाधान जरूर होगा। 


राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि झारखंड में क्या समस्याएं हैं, लोगों की क्या जरूरतें हैं। उन बातों को जानने के लिए ही वे लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने झारखंड में लंबे समय से राज्य सूचना आयोग मानव अघिकार आयोग लोकायुक्त जैसे संवैधानिक पद खाली रहने के विषय पर कहा कि इसे लेकर वह अपने स्तर से क्या कर सकते हैं और काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय अब चुनाव होने वाला है। जनता अपनी समस्या अपने जनप्रतिनिधि के पास रखें और उनसे इन समस्याओं का समाधान कराएं।

बता दें कि राज्यपाल जामताड़ा के मोहनपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते तमाम बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। वहीं विभिन्न विभागों की ओर से लाभुको के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। राज्यपाल ने कहा कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर पत्र लिखकर राज भवन को अवगत कराए। देश के दशा को सुधारने एवं देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री आपकी राय जानना चाहते हैं।