logo

राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर एयरपोर्ट, सांसद निशिकांत दुबे ने किया स्वागत

deogharrrr.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची :
राज्यपाल संतोष गंगवार के बुधवार को नई दिल्ली से देवघर पहुंचने पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने उनका देवघर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान सशस्त्र सेना के जवानों की ओर से राज्यपाल को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। गौरतलब है कि राज्यपाल बीते दिनों दिल्ली में थे और वहां उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से झारखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की थी।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज देवघर न्यूज राज्यपाल संतोष गंगवार Jharkhand News Jharkhand Hindi News Deoghar News Governor Santosh Gangwar