बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में 11 अप्रैल की रात को एक महिला की हत्या कर दी गयी है। घटना गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव की है।
गिरिडीह जिले में बेंगाबाद के खंडोली जलाशय में शुक्रवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ है।
गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। बिजली के टावर पर चढ़कर जमकर ड्रामा किया।
गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी अहलियापुर थाना क्षेत्र से हुई है। इन पांचों की गिरफ्तारी प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली सूचना के आधार पर हुई है।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान पवन राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने यह कदम उठाया है।
बिरनी थाना क्षेत्र के बरवाचातर गांव में 12 मई की देर रात एक अनोहोनी होते-होते रह गई। यहां रहने वाले रब्बानी अंसारी पर देर रात उसकी पत्नी के प्रेमी ने गोली चला दी। एक के बाद एक उसने तीन गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि एक भी गोली रब्बानी को नहीं लगी।
गिरिडीह जिले की साइबर थाना की पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी डुमरी से सियाज कार से गिरिडीह बस स्टैंड पहुंच कर कार से ही साइबर अपराध कर रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों में दुलारचंद मंडल और संजीत शामिल है। दोनों जीतकुंडी गांव के रहने
बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित मानजोरी पंचायत के मंडरडीह के समीप पालाखोरी गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों आपस में सास-बहू बताई जा रही हैं। मंगलवार देर शाम ही दोनों का शव निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।