मध्य प्रदेश के छत्तरपुर से भीषण सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
पायलटों की कमी से जूझ रही इंडिगो की उड़ानें लगातार प्रभावित हो रही हैं। हालात को काबू में करने के लिए अब नागरिक उड्डयन नियामक DGCA ने अपने इंस्पेक्टर्स को भी अस्थायी रूप से इंडिगो के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे दी है।
मुजफ्फरपुर में फर्जी MBBS डिग्री का एक बड़ा मामला सामने आने के बाद अब पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पंजाब के बठिंडा स्थित ADESH University की भूमिका पर भी संदेह हुआ है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। और आज वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
ED ने मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में व्यापक कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में कुल 20 ठिकानों पर छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई मैक्सिजोन पोंजी स्कीम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर अब बड़े पैमाने पर सख्त कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 17 नगर निकायों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत रोहिंग्या और बांग्लादेशी ना
इंडिगो एयरलाइन में जारी परिचालन संकट ने गुरुवार को भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लगातार तीसरे दिन देशभर के कई एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मंगलवार और बुधवार को 200 से ज़्यादा उड़ानें प्रभावित हुई थीं और गुरुवार को भी हालात सा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के बार्डर एरिया में बीते दिन बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 माओवादियों को मार गिराया है।
भारतीय रुपये में बुधवार को भी भारी गिरावट देखने को मिली है। और इसके साथ ही इसने 90 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को भी पार कर लिया। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 90.14 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच चुका है।
केंद्र सरकार ने देश की अगली जनगणना के लिए विस्तृत टाइमलाइन जारी कर दी है। जनगणना पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट में होगी और दो चरणों में संपन्न की जाएगी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि ईसाई धर्म अपनाने वाले व्यक्ति को अनुसूचित जाति (SC) के लाभ नहीं मिल सकते, क्योंकि ईसाई धर्म में जाति व्यवस्था का अस्तित्व ही नहीं है।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ करने का बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस बदलाव को पीएमओ की जनसेवा-केंद्रित छवि और उसकी नई कार्यशैली को औपचारिक रूप देने वाला कदम माना जा रहा है।