द फॉलोअप डेस्क
गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार सोमवार को गुमला जिला अंतर्गत अंचल सिसई एवं गुमला के विभिन्न स्थानों पर जप्त अवैध बालू भण्डारण की नियमानुसार नीलामी कराई गई। नीलामी की प्रक्रिया अपर समाहर्ता, गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नीलामी समिति में सदस्य के रूप में जिला खनन पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, विशेष प्रमंडल, गुमला उपस्थित रहे। नीलामी में कुल 11 डाकवक्ताओं ने भाग लिया। नीलामी के अंतर्गत कुल लगभग 1,26,500 घनफीट जप्त बालू को नीलाम किया गया, जिसकी आरंभिक नीलामी राशि 16,19,200 रुपये निर्धारित की गई थी। प्रतिस्पर्धी बोली के पश्चात यह राशि बढ़कर 22,67,000 रुपये तक पहुँच गई, जिससे जिले को 6,47,800 रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।
नीलामी में शामिल जप्त बालू भण्डारण का विवरण इस प्रकार है:
अंचल सिसई, मौजा जलका लगभग 46,000 घनफीट
अंचल सिसई, मौजा पण्डरानी लगभग 40,000 घनफीट
अंचल गुमला, मौजा कोयंजारा लगभग 29,500 घनफीट
अंचल गुमला, मौजा सिलाफारी लगभग 11,000 घनफीट
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)