logo

पुतिन के भारत दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, PM मोदी संग हुई वार्ता

मोदी-पुतिन.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। और आज वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
आज दोपहर में व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर रूस-भारत की द्विपक्षीय बैठक की। जिसमें मोदी ने कहा कि "आपका यह दौरा बहुत ऐतिहासिक है। साल 2001 में आपके ऑफिस संभालने और पहली बार भारत आने के 25 साल पूरे हो गए हैं। आपके पहले दौरे में ही, एक रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव रखी गई थी।"
उन्होंने आगे कहा "मैं निजी तौर पर भी बहुत खुश हूं कि आपके साथ निजी स्तर पर मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता कैसा होता है, वह कहां से शुरू करता है और रिश्तों को कहां तक ले जा सकता है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से आग्रह किया और कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब खत्म होना चाहिए। वह भी बातचीत और कूटनीतिक कोशिशों से। हम शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं। जिस पर पुतिन ने कहा कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए काम कर रहा है।
वहीं पुतिन भारत के कुछ उद्योगपतियों से भी आज मुलाकात करेंगे। जहां अंतर्राष्ट्रीय निवेश पर बात हो सकती है। बता दें कि पुतिन कल रात में ही रूस से भारत आये हैं। इस दौरान वे अपनी गाड़ी छोड़कर नरेंद्र मोदी की गाड़ी में बैठे। बता दें कि पुतिन की सिक्योरिटी विश्व की सबसे मजबूत सिक्योरिटी मानी जाती है। और उनकी गाड़ी विशेष विमान के साथ मंगाई जाती है।  

Tags - national news national khabar vladimir putin PM narendra modi