बड़वानी से चुनाव लड़े भाजपा विधायक सह मंत्री प्रेम सिंह पटेल हार गये हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजन मंडलोंई ने उनको हराकर अपनी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी लगभग 13765 मतों से वह जीत गये हैं।
मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत चार राज्यों में मतों की गणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बहुमत में है। वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।
साथ ही दोनों ने बताया कि दोनों एक साथ 190 से भी ज्यादा देखों में जाएंगे। इसी बीच सुनील ग्रोवर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। अवॉइड इट।
बिजली दर में फिर वृद्ध हो सकती है। ऐसी सूचना है कि जेबीवीएनएल की बिजली दर में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए जेबीवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए झारखंड विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) को नया टैरिफ पिटीशन दे दिया है।
साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम से ईडी ने मंगलवार को 9 घंटे तक पूछताछ की। बता दें कि वह दूसरे समन पर रांची के ईडी कार्यालय में हाजिर हुए थे। ईडी के गवाह को भड़काने की साजिश सहित अन्य मुद्दों पर पूछताछ के लिए उन्हें बुधवार को फिर बुलाया गया है।
पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की मौत पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया और मुसाबनी में जंगली इलाकों का दौरा किया।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सुरंग से 41 मजदूरों को निकालने के लिए तमाम तरह की कोशिशें की जा रही है। तरह-तरह के प्लान पर काम चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 16वां दिन है। बता दें कि मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पांच योजनाओं पर काम चल रहा है।
महाराष्ट्र के मुंबई में एक किन्नर के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुंबई के मालवणी में रहने वाली अल्वीना नाम की किन्नर ने एक तरफा प्यार के चक्कर में यह खौफनाक कदम उठाया है।
झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को ईडी से पूछा कि क्या वह बिरसा मुंडा जेल के कुछ कैदियों द्वारा एजेंसी के अधिकारियों को झूठे मामलों में फंसाने की कथित साजिश पर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ साझा करेगी।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लामार्टिनियर कॉलेज में बुधवार को 139वां जूनियर स्कूल खेल दिवस कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच अचानक वहां एक हेलीकॉप्टर अचानक पोलो ग्राउंड में आ पहुंचा।
साहिबगंज में हुए लगभग 1000 करोड़ के अवैध उत्खनन मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग धाराओं के तहत ईडी कर रही है।
नेशलनल हेराल्ड मामले में आज ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने AJL और यंग इंडिया की लगभग 751 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है।