सहरसा जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक 7 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक मुख्य सचिवालय का निरिक्षण करने पहुंच गए।
बिहार में सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन के बाद जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव का गुस्सा भड़क उठा है। दरअसल बिहार के नये गृह मंत्री सम्राट चौधरी बिहार के अलग-अलग जिलों में ‘बुलडोजर मॉडल’ के तहत बड़ा एक्शन ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में नीतीश कुमार द्वारा 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से करीब 10 लाख महिलाओं को 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है।
राजधानी पटना से फायरिंग का एक मामला सामने आया है। जहां हर्ष फायरिंग के दौरान 6 वर्षीय बच्चे को गोली लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बिहार के समस्तीपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी घटना सामने आयी है। जहां सड़क के किनारे दो अधजले नवजात शिशु का शव फेंका हुआ मिला है।
बिहार में नीतीश सरकार पेंशन और सेवांत लाभ से जुड़े मामलों को लेकर काफी सख्त हो गई है। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि पेंशन और सेवांत लाभ के मामलों को लेकर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अब सतर्क रहें।
सीवान जिले से लूटपाट का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां छह नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर तकरीबन एक करोड़ रुपये के नकद और जेवरात लूट लिए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार बनते ही अपना सबसे बड़ा वादा पूरा करना शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार शुक्रवार यानि 28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं के खाते में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे।
भागलपुर से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जहां नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक कार ने पैदल चल रहे दो राहगीरों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई।
मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्ते ने तीन साल की एक मासूम बच्ची पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां बच्ची की मौत हो गई।
बिहार के मधेपुरा में नाला निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे राजद विधायक चंद्रशेखर यादव ने एक मजदूर को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।