कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ईडी 5 दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। ईडी की विशेष अदालत ने इसकी इजाजत दे दी है। दरअसल ईडी ने 7 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी।
बारिश के कारण बरकाकाना-रांची नवनिर्मित रेल लाइन के सिधवार स्टेशन और साकी स्टेशन के बीच पड़ने वाले दाहीदाग हॉल्ट के पास भूस्खलन हुआ है। जिससे बड़ा चट्टान रेलवे ट्रैक पर गिर गया है।
कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ईडी की विशेष अदालत में मंगलवार को पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने विष्णु अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार जेल भेज दिया गया है।
कारोबारी विष्णु अग्रवाल से सोमवार को पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने विष्णु अग्रवाल को तीसरा समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह ईडी कार्यालय पहुंचे।
कारोबारी विष्णु अग्रवाल ईडी दफ्तर आखिरकार पहुंच गये हैं। वह तीसरे समन पर ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। आज विष्णु अग्रवाल से ईडी लंबी पूछताछ कर सकती है। बता दें कि पिछली बार 26 जुलाई को ईडी ने बुलाया था लेकिन पूजापाठ का हवाला देते हुए उन्होंने मेल कर समय मांगा
वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन को लेकर सोमवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम मंडल प्रदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्हें रांची से पटना एवं पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने के लिए सादर आमं
आय से अधिक संपत्ति को लेकर एडिशनल सब-कलेक्टर के ठिकाने पर छापेमारी हुई तो पड़ोसी की छत पर उसने 3 करोड़ फेंक दिए। मगर विजलेंस टीम ने उसकी चालाकी पकड़ ली। फेंके गए रुपए को जब्त कर लिया। दरअसल यह घटना है कि ओडिशा के नबरंगपुर की।
चमचमाती कार से न्यूक्लियस मॉल के मालिक और झारखंड के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल ईडी दफ्तर पहुंच गये हैं। विष्णु अग्रवाल को दिन के 11 बजे बुलाया गया था।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया इनदिनों झारखंड दौरे पर हैं। महाजनसंपर्क अभियान के तहत वह सभाओं को संबोधित कर रही हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी निर्धारित समय सुबह 6.55 बजे पटना जंक्शन से खुलकर जहानाबाद-गया-बरकाकाना-कोडरमा-हजारीबाग टाउन-मेसरा होते हुए 35 मिनट पहले 12.40 मिनट पर रांची रेलवे स्टेशन पहुंची।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज ट्रायल रन हो रहा है। पटना जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 6:55 बजे खुलकर 8:20 बजे गया पहुंची। गया में 10 मिनट रूकी। हवहां से 8:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे रांची पहुंची।
पटना और रांची के बीच आज पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू हुआ है। जिसे देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लोगों में भारी उत्साह नजर आया। ट्रायल रन के बाद जल्द ही पटना-रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा।