द फॉलोअप डेस्क:
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया इनदिनों झारखंड दौरे पर हैं। महाजनसंपर्क अभियान के तहत वह सभाओं को संबोधित कर रही हैं। गुरुवार को वह बगोदर स्टेडियम में आयोजित कोडरमा लोकसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने जमकर हेमंत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सरकार राज्य के विकास में बाधा डाल रही है। विकास के नाम पर सिर्फ लेवी वसूल रही है। सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। यह केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का नौ साल उपलब्धियों से भरा हुआ है। झारखंड में रघुवर दास की सरकार में जनता को 22 घंटे बिजली मिलती थी। इस सरकार में एक रात में 15 बार बिजली कटती है। किसानों तक बिजली सही से नहीं पहुंच रही है। इसलिए उनके सामने खेती की समस्या है।

विकास नहीं होने देना चाहती है ये सरकार
आगे वसुंधरा राजे ने कहा झारखंड खनिजों से परिपूर्ण है। फिर भी यह गरीब राज्य है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य की सरकार इसके विकास को लेकर कोई लेना देना नहीं है। हेमंत सरकार विकास के नाम पर लेवी वसूल रही है। इसलिए केवल कॉरपोरेट कंपनियां फल फूल रही है। माइका उद्योग बंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरिडीह को भी आकांक्षी जिला माना है, यहां विकास कार्य किया जाना था। लेकिन, यहां भी राज्य सरकार ने उसमें भी बाधा पहुंचाया है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N