रांची के पूर्व डीसी निलंबित आईएएस छवि रंजन छह दिन तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। जेल से अपने कार्यालय लाकर ईडी के अफसर उनसे पूछताछ कर रहे हैं। इधर, चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी ने 8 मई को विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुला
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी की ओर से रविवार को मेन रोड स्थित तस्लीम महल में आजमीन-ए-हज हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में रांची के अलावा खूंटी, लोहरदगा और गुमला जिले के हज पर जाने वाले यात्री शामिल हुए। कार्यक्रम की की शुरुआत हाफिज अबुल कलाम साहब के
मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों ने रविवार को विजय जुलूस निकाला। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों ने रविवार को पहले पहर मे अपनी दुकाने बंद रखी। मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस के पास जमा होकर मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष
राजधानी के धुर्वा में बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक (Light House Project) के तहत नई तकनीक से 1008 फ्लैट का निर्माण कार्य हो रहा है। धुर्वा के आनी मौजा स्थित मौसीबाड़ी मैदान, पंचमुखी मंदिर के नजदीक बन रहे आवासों का आवंटन नगर निगम क
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को सपरिवार झारखंड के देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने उनका स्वागत किया। वहां से उपराज्यपाल बाबा मंदिर के लिए रवाना हुए।
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जेएससीए की ओर से बीडीसीए को निलंबित करने के विभिन्न कारण बताए गए हैं।
साइबर फ्रॉड से अर्जित राशि के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी संतोष यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई।
बेंगलुरु से रेस्क्यू कराई गईं पहाड़िया जनजाति की 11 नाबालिग बच्चियों को रांची लेकर पहुंची। ये लड़कियां साहिबगंज और पाकुड़ जिले की हैं। इन सभी बच्चियों को फिलहाल प्रेमाश्रय बालिका गृह, रांची में रखा गया है। अब जिला बाल संरक्षण अधिकारी रांची इन सभी बच्चियों क
NCP का अध्यक्ष पद छोड़ने वाले शरद पवार अभी पावर लेस नहीं होंगे। ‘पावर’ उन्हीं के पास रहेगी। NCP के बॉस बने रहेंगे। क्योंकि 2 मई को अध्यक्ष पद छोड़ने वाले शरद पवार ने 4 दिन में ही यानी अपना इस्तीफा वापस ले लिया। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने इसकी घ
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 5 वीर जवानों के शहीद होने की घटना को सीएम हेमंत सोरेन ने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि परमात्मा वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्त
गिरिडीह के पीरटांड़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को राज्यपाल राधाकृष्णन पहुंचे। यहां व्यायामशाला का अवलोकन करते हुए छात्राओं से व्यायाम की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं से पूछा कि क्या वे नियमित रूप से वे व्यायाम करती हैं?
सम्मेद शिखर जी जैन समाज के लिए सबसे अहम तीर्थ स्थल है। 24 में से 20 जैन धर्म के तीर्थंकरों ने यहां मोक्ष व निर्वाण प्राप्त की। यह बातें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को गिरिडीह स्थित तमिलनाडु जैन भवन में 'लघु पंचकल्याणक' में भाग लेते हुए कही।