logo

मरहबा सोसाइटी का हज ट्रेनिंग कैंप संपन्न, दी गई नियमों की जानकारी

1830.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी की ओर से रविवार को मेन रोड स्थित तस्लीम महल में आजमीन-ए-हज हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में रांची
के अलावा खूंटी, लोहरदगा और गुमला जिले के हज पर जाने वाले यात्री शामिल हुए। कार्यक्रम की की शुरुआत हाफिज अबुल कलाम साहब के तिलावते कुरान पाक से हुई। वहीं, अब्दुल्लाह ने नातिया कलाम पेश किया। कैंप की अध्यक्षता मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के संरक्षक एंड समाजसेवी डॉक्टर असलम परवेज ने की। वहीं, मुख्य हज ट्रेनर इमारत ए शरिया के काजिए शरीयत मुफ्ती अनवर कासमी ने हज और उमरा के अरकान ट्रेनिंग कैंप में हज के अरकान (हज के दौरान किए गए खास कार्य) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार ज्यादा उम्मीद है कि झारखंड के हाजियों का काफिला पहले मदीना मुनव्वरा जाएगा। उसके बाद मक्का ले जाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हज पर जाने वालों को एहराम कैसे बांधना है, तवाफ कैसे करना है, मर्द और औरत अपने अरकान को कैसे पूरा करेंगे इसके अलावा मदीना में उन्हें क्या क्या करना है, इन सभी बातों की जानकारी दी गई।

ग्रामीण एसपी व ट्रैफिक एसपी भी रहे मौजूद
हज ट्रेनिंग कैंप में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और ट्रैफिक एसपी हारिश जमा भी पहुंचे। उन्होंने हज पर जाने वालों को मुबारकबाद दी। देश की खुशहाली के लिए दुआ करने की दरख्वास्त भी की। इनके अलावा सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अकीलुर रहमान, मॉर्निंग ग्रुप के हाजी हलीम, परवाज खान, शाहनवाज कुरैशी और जमीयत उलेमा के शाह उमैर विशेष रूप से मौजूद थे। वहीं, कैंप को सफल बनाने में सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी नूर अहमद, सैयद नेहाल अहमद, मो. शमीम, मो. फारूक, हाजी शहीद, हाजी मूसा मल्लिक, आलम खान, शमशाद अनवर, जियाउद्दीन साबरी, औरंगजेब खान, प्रिंस हसन, अब्दुल मन्नान, सहाब जाफरी, सरफराज अहमद पहाड़ी टोला, मो इकबाल अंसारी, हाजी जहांगीर, नजमुल आरफीन, परवेज अकरम, शेख अनिसुद्दीन, जफर इकबाल और मो. जमील के अलावा सोसाइटी के अन्य मेंबर मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT