logo

राजौरी में सेना के 5 वीर जवानों की शहादत पर सीएम हेमंत ने जताया दुख

1745.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 5 वीर जवानों के शहीद होने की घटना को सीएम हेमंत सोरेन ने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि परमात्मा वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। सुबह  दो जवान मुठभेड़ में शहीद हुए थे। वहीं, घायल हुए तीन और जवानों की दोपहर में मौत हुई। इस तरह शहीदों का आंकड़ा 5 हो गया। एक जवान घायल है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ तब से जारी है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इसी दौरान आतंकियों के ब्लास्ट में आर्मी जवान शहीद हुए। ये वही आतंकी बताए जा रहे हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे।

सेना लगातार चला रहे खुफिया आधारित
मालूम हो कि लगातार बारिश और खराब मौसम होने के बावजूद भारतीय सेना के जवान 20 अप्रैल से तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर अटैक करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को बाहर निकालने के लिए लगातार खुफिया आधारित अभियान चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई में एक मिसाइल दागी। जिससे पांच जवान शहीद हो गए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT