रांची के जिला स्कूल में भीषण आग लग गई है। आग की स्थिति भयावह है। जिस वक्त आग लगी उस वक्त भारी संख्य में बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे। गनीमत रही कि बच्चों को समय पर निकाल दिया गया नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
हटिया रांची रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक युवक-युवती का शव मिला है। शव देखने से लग रहा है कि 2-4 घंटे पहले ही दोनों ने खुदकुशी की है। मामला जीआरपी और आरपीएफ के अंदर का है।
राजधानी रांची में संगठित आपराधिक गिरोह पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में उपायुक्त राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में सोमवार को अहले सुबह करीब 4 बजे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी की गई।
राजधानी रांची में बदलती जरूरतों के हिसाब से पुलिसिंग में बदलाव की कवायद हो रही है। रांची पुलिस ने रांची में दो सिटी एसपी के पदों को सृजित किया है। यानि रांची में अब सिटी एसपी के दो पद होंगे।
अभी साहिबगंज जिले के बरहेट के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी क मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला रांची के पिठोरिया से आया है।
टूटे पैर का इलाज कराने सदर पहुंचे 15 साल के बच्चे अली खान की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोमवार को रिम्स में अली की मौत हुई है।
कुख्यात रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी आखिरकार रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह रांची पुलिस के वांटेड 120 की लिस्ट में शामिल था। पिछले एक साल से रांची पुलिस को उसकी तलाश थी।
बरियातू थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क एरिया मोरहाबादी स्थित श्रीराम कृष्ण इन्क्लेव अपार्टमेंट में एक दर्दनाक घटना घटी है। अपार्टमेंट में रहने वाली एक बच्ची की पानी भरे हौदा में डूबने से मौत हो गई।
रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो व्यक्तियों का शव मिला है। पहला शव जेल चौक से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान छोटू वर्मा के रूप में हुई है। लालपुर पुलिस को सूचना दी गई थी कि फुटपाथ पर एक युवक का शव मिला है। जिसके बाद लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमा
नामकुम थाना क्षेत्र के जामचुआं से एक युवक का शव बरामद हुआ है। बता दें कि यह उसी युवक का शव है जो पिछले 5 दिनों से लापता था। शव नामकुम थाना की पुलिस ने बरामद किया है
रांची विवि मुख्यालय व पीजी विभाग के कर्मचारी आज मौन जुलूस निकालेंग। यह जुलूस वेतन निर्धारण अब तक पूरा नहीं करने के विरोध में निकाला जाएगा। सभी कर्मचारी दिन के 1 बजे मुंह में पट्टी बांध कर विवि मुख्यालय से अलबर्ट एक्का चौक तक जायेंगे और फिर वापस विवि मुख्य
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब चेकिंग के दौरान एक विदेशी महिला के बैग से जिन्दा कारतूस पाया गया