रांची
अभाविप के एक प्रतिनिधिमंडल ने Jharkhand State Open University के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अभय सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को विद्यार्थी परिषद की विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘ध्येय यात्रा’ भी भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।
.jpeg)
कुलपति प्रो. अभय सिंह ने परिषद के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। इस प्रतिनिधिमंडल में अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा दित्या, शुभम पुरोहित और हर्ष राज प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश शुक्ला और तुषार शर्मा भी इस मुलाकात में शामिल हुए।
कार्यक्रम में महानगर कार्यकर्ता प्रियांशु तिवारी और अंकित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि कुलपति प्रो. अभय सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा और राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा की पहुंच और मजबूत होगी।
