logo

रांची के रातू में हाथी का कहर,  कुचकर ले ली एक की जान, एक गंभीर रूप से घायल, लोगों में खौफ

nyie7m.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के रातू इलाके के पाली में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। यह वही हाथी है जो तीन दिन पहले हटिया के रिहायशी इलाके में घुस आया था। हाथी ने यहां सुबोध खलखो नामक एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है और रौशन खलखो नामक व्यक्ति घायल हुए है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

बता दें कि इन दिनों झारखंड में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। पिछले एक महीने के भीतर राज्य के अलग-अलग जिलों में हाथियों के हमलों में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई ग्रामीण घायल हुए हैं और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इसी कारण रातू में हाथी के घुसने की खबर से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। हाथियों के लगातार ग्रामीण और रिहायशी इलाकों में आने से जान-माल का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से संयम बरतने की अपील कर रही है।

 

Tags - Ranchi elephant attack Elephant attack in Jharkhand Elephant killed man in Ranchi Subodh Khalkho death news Roshan Khalkho injured Hatia Ranchi elephant Elephant menace in Jharkhand Human-elephant conflict India Forest Department action Ranchi El