नीट पेपर लीक के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस फायरिंग में घायल हुए छात्रों से बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मेदांता अस्पताल में मुलाकात की।
पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा 12 साल के शासन को अमृतकाल बता रही है, लेकिन यह अमृतकाल नहीं, विषकाल है।