logo

R की खबरें

झारखंड में आज बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

झारखंड में कुछ इलाकों को छोड़कर आज लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।  राजधानी रांची में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश की संभावना जाहिर की है।

हथकड़ी सहित रिम्स से कैदी फरार, तस्वीर जारी कर थानों को किया गया अलर्ट 

रिम्स में इलाजरत एक कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया है। कैदी का नाम वशीर है। उसे होटवार जेल से इलाज के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था।

ठाकुरगांव थानेदार ने पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

घरेलू विवाद में पुलिस द्वारा बाप बेटे को बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को ठाकुरगांव थाना का घेराव कर दिया है।

आज रिजर्व-डे में खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भारत-पाकिस्तान मुकाबला बारिश के कारण रविवार को पूरा नहीं हो सका। यह मैच आज (रिजर्व-डे) दोपहर 3:00 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

रांची स्टेशन में तड़प-तड़प कर चली गई शख्स की जान, सही समय पर नहीं मिला इलाज

रांची रेलवे स्टेशन पर रविवार को समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण एक यात्री की मौत हो गयीष मृतक की पहचान इंद्रदेव सिंह के रूप में हुई है। वह पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

रांची सिटी एसपी के रूप में राज कुमार मेहता ने पदभार ग्रहण किया

राज कुमार मेहता ने रांची के नए सिटी एसपी रूप में रविवार को पदभार ग्रहण किया

बल्ब चोरी हुआ तो इतना पीटा कि लड़के की मौत हो गई, दूसरा जख्मी है

अनगड़ा के सिकीदिरी थाना क्षेत्र के ढेलुआ खूंटा में बल्ब चोरी करने के आरोप में 2 आदिवासी युवकों की जमकर पिटाई की गई। इस पिटाई में ढेलुआ खूंटा निवासी उमेश मुंडा की मौत हो गई। वहीं, बबलू मुंडा गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार की सुबह की है।

विवाहिता का रेप कर वीडियो बनाया, डिलीट करने के बदले पति से मांगे 10 लाख

कॉलेज में साथ पढ़ने वाले दोस्त पर अपने ही विवाहित दोस्त के साथ बलात्कार के आरोप लगे हैं

डुमरी की जीत ने तय की झारखंड की दशा और दिशा, बोले कांग्रेस के राजेश ठाकुर

झारखंड कांग्रेस ने डुमरी में जीत का जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने डुमरी उपचुनाव में जीत को झारखंड की दिशा और दशा तय करने वाला परिणाम बताया।

मवेशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई रांची-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

रांची-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। मवेशी से टकराने की वजह से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की वजह से ट्रेन तय समय से डेढ़ घंटे की देरी से बरकाकाना जंक्शन पहुंची।

रांचीवासियों! खुले में कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, 600 कैमरे रखेंगे आपकी हरकत पर नजर

घर के आस-पास खुले स्थानों पर कचड़ा फेंकने वाले और कहीं भी वाहन खड़ा कर देने वालों की अब खैर नहीं। ऐसी हरकत करने वालों के लिए 233 स्थान पर छह सौ से ज्यादा उच्च गुणवत्ता वाले ऑनलाइन कैमरे लगाए गये हैं। कैमरे से हर इन स्थानों पर निगरानी होगी।

रघुवर ने किया तंज कहा- ‘सत्ता सुख साधन की सैया, अपन को क्या मां मरे या भैया’ को चरितार्थ कर रहे हैं हेमंत

यह कहावत झारखंड की हेमंत सरकार पर सटीक बैठती है। यह बात कही है राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने।

Load More