logo

रोहित शर्मा आउट हुए तो बुजुर्ग बोला- हार जाएगी मुंबई, भीड़ ने पीटकर मार डाला

rohit1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आईपीएल का खुमार लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। कुछ फैंस की दीवानगी पागलपन का रूप भी ले रही है। लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन भी बन बैठे हैं। बीते दिन दो पड़ोसी जानी दुश्‍मन बन बैठे। दरअसल मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच चल रहा था। इसी बीच एक कमेंट को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इस कदर बढ़ गई कि एक की जान चली गई। उस फैन ने सिर्फ इतना कहा था कि रोहित आउट हो गया, मुंबई हारेगी। इस कमेंट को उनका दोस्‍त बर्दाश्‍त नहीं कर पाया और इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई। 

मामला महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर हनमंतवाड़ी क‍ा है। इंडियंस एक्‍सप्रेस के अनुसार 65 साल के बंदोपंत बापसो टिबिले ने अपने पड़ोसी 70 साल के बलवंत के साथ लड़ाई में बुरी तरह से चोटिल होने के बाद 30 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया था। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों उस वक्‍त एक साथ टीवी पर मैच देख रहे थे। मैच के दौरान दोनों की लड़ाई हो गई। हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के मैच के दौरान बुजुर्ग किसान की  सिर्फ इतना कहने पर हत्‍या कर दी गई कि मुंबई इंडियंस हारेगी। उस वक्‍त आधा दर्जन लोग भी वहां मौजूद थे। 

हैदराबाद ने मुंबई को 278 रन का टारगेट दिया. मुंबई ने भी तूफानी शुरुआत की, मगर जब रोहित शर्मा आउट हो गए तो टिबिले ने मुंबई इंडियंस के फैन बलवंत को ताना कसते हुए कहा- ओह, रोहित आउट हो गया, अब मुंबई हारेगी। ये कमेंट बलवंत को पसंद नहीं आया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस ने जल्‍दी ही लड़ाई का रूप ले लिया। टिबिले को बुरी तरह से पीटा गया। कुछ लोकल निवासियों ने मामला शांत करवाने की कोशिश की, मगर कहीं से बलवंत का भतीजा सागर आ गया और उसने टिबिले के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। टिबिले घर के दरवाजे पर गिर गए और उन्‍हें करीब के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दो दिन बाद उन्‍होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद बलवंत और सागर को सेक्‍शन 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। 

Tags - Rohit Sharma Rohit Sharma out mumbai indians ipl 2024 csk maharashtra news maharashtra latest news