महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते-होते मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। इसी बीच झामुमो नेता उत्तम यादव ने बाबा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्ष
रांची में आज यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है, ताकि किसी को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज भगवान भोलेनाथ का विवाह माता पार्वती के साथ विधि-विधान से किया जाएगा। मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर रविवार दोपहर तीन बजे पहाड़ी मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। श्री शिव बारात का आयोजन आयोजन महासमिति द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दीप प्रज्वलित कर शिव बारात को रवाना करेंगे।