द फॉलोअप डेस्क
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते-होते मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। इसी बीच झामुमो नेता उत्तम यादव ने बाबा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है।
लंबी कतारों में खड़े भक्त पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं तो कई युवाओं की टोली भी भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आई। मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। जगह-जगह स्वयंसेवक भी व्यवस्था संभालते दिखाई दिए। पूरा वातावरण भक्तिमय हो चुका है और माना जा रहा है कि देर रात तक मंदिर में इसी तरह आस्था का सैलाब उमड़ता रहेगा।
.jpeg)