logo

राहुल गांधी पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले- मॉक पार्लियामेंट में पूरी कर रहे PM बनने की इच्छा

राहुल गांधी पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले- मॉक पार्लियामेंट में पूरी कर रहे PM बनने की इच्छा

द फॉलोअप डेस्क: 
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मॉक पार्लियामेंट को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद को संतुष्ट करने के लिए मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बन गए हैं।

जिंदगी में पीएम बनना संभव नहीं : मरांडी
मरांडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए जिंदगी में इस देश का प्रधानमंत्री बन पाना संभव नहीं है। शायद इसी वजह से वे मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बनकर अपनी इच्छा पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस को अपने नेता की चिंता करनी चाहिए
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने नेता की चिंता करनी चाहिए और उन्हें अपना इलाज करवाना चाहिए। उनके मुताबिक, राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियां कांग्रेस के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

बयान से बढ़ सकती है सियासी तकरार
बाबूलाल मरांडी के इस बयान के बाद झारखंड की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं। राहुल गांधी को लेकर की गई इस टिप्पणी पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकती है।

Tags - Babulal MarandiRahul GandhiMock ParliamentJharkhand NewsBJP vs Congress