झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने देश के महान जननायक, झारखंड आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे झारखंड की जनता, आदिवासी समाज और अलग राज्य आंदोलन से
साहिबगंज जिला बरहरवा थानाक्षेत्र की सातगाछी पंचायत के मालिन गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 33 वर्षीय अर्जुन साहा की दर्दनाक मौत हो गई।
देवघर जिला के खागा थानाक्षेत्र के बगदाहा पंचायत में एक युवक को ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाई और फिर रस्सियों से बांधकर पूरे गांव में घुमाया।
झारखंड में 8 लाख से अधिक अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच शुरू; दोषी पाए जाने पर होगी बाजार दर पर वसूली और कानूनी कार्रवाई, जिससे 5.50 लाख नए योग्य आवेदकों को मिलेगा मौका।
झारखंड के सरकारी स्कूलों में पिछले तीन महीनों से मिड-डे मील योजना का बजट ठप है। कुकिंग कॉस्ट की राशि न मिलने के कारण राज्य के 35,500 स्कूलों के लगभग 30 लाख बच्चों का निवाला संकट में है, जिसे शिक्षक फिलहाल अपनी जेब और उधारी के भरोसे चला रहे हैं।
झारखंड सरकार ने 'पीएम-जन मन' योजना के तहत 11 जिलों के 291 आदिवासी टोलों में ₹20.98 करोड़ की 320 सौर आधारित जलापूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे 4,603 PVTG परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा।
गिरिडीह के मुफ्फसिल थानाक्षेत्र अंतर्गत स्टेडियम से लगभग 200 मीटर आगे गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
बड़कागांव से कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी पर परिमल नाथवानी के जरिए महागठबंधन में फूट डालकर झारखंड सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सालगाडीह गांव में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ब्लैकआउट के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सिमडेगा जिले के केरसई थानाक्षेत्र के भंडारटोली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए।
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला मामले की जांच का दायरा बढ़ गया है। सोमवार को एटीएस की टीम आरएसएस कार्यालय पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड अंतर्गत गेनमेर पंचायत के टोंगरी टोली में बरसाती नाला मुसीबत का सबब बन गया है।