झारखंड के आकलन उत्तीर्ण और प्रशिक्षित सहायक अध्यापक (पारा टीचर) 2 दिन के सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर चले गए हैं। सहायक अध्यापकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
झारखंड एकेडमी काउंसिल (जैक) द्वारा गुरुवार को जारी 10वीं बोर्ड के परिणाम में पूर्वी सिंहभूम जिले के 98.02 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड में वीबी जी राम जी योजना (मनरेगा योजना) में आए दिन सामने आ रहे फर्जीवाड़ा और मची व्यापक लूट को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। कहा कि झारखंड में मनरेगा मतलब लूट और भ्रष्टाचार।
उन 324 सहायक आचार्यों को नियुक्ति कब मिलेगी, जिनके बूते सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया जाता है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बिष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की कथित तौर पर झाड़फूंक के नाम पर हत्या किए जाने की घटना पर पुलिस प्रशासन को घेरा। उ
आजसू के महासचिव संजय मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने प्रतिभा सेतु का निर्माण करने का सुझाव दिया है। इससे पूर्व भी यह सुझाव दिया गया था लेकिन पीटी की परीक्षा समाप्त होने के बाद पुनः एक रिमाइंडर सरकार को भेजा गया है।
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थानाक्षेत्र के उईनाला गांव में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। जिस घर में 21 अप्रैल को बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसी घर के 24 वर्षीय अनिमेष साहू का शव काजू बागान में पेड़ से लटका मिला।
लातेहार जिले में एक प्रेमी युगल का विवाह अदालत के आदेश पर गुरुवार को पुलिस सुरक्षा के बीच हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। यह शादी अंबाकोठी स्थित प्राचीन देवी मंडप में कराई गई
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार को बिजली का बढ़ा हुआ बिल वापस लेना चाहिए। उन्होंने कह कि आमजन पर बिजली बिल का बोझ लादकर सरकार उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ रही है।
गढ़वा जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस टीम पर हुए पथराव की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में पुलिस ने 80 लोगों को नामजद करते हुए 400 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जमशेदपुर में टाटानगर स्टेशन और आसपास के रेलवे ट्रैक एक बार फिर जानलेवा साबित हुए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।
पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा के पास चडराडेरा जंगल में हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर