जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने तीन बड़ी आपराधिक घटनाओं का खुलासा किया है जिसमें धरमपुर गोलीकांड, करमाटांड सीएसपी लूटकांड और साइबर अपराध गिरोह के खिलाफ पुलिस को अहम सफलता मिली है।
राज्य में पिछले कुछ समय से विभिन्न क्षेत्रों में बच्चा चोरी की बढ़ती अफवाहों और उनके कारण होने वाली हिंसक घटनाओं को देखते हुए जामताड़ा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पंचायत से मॉब लिंचिंग की कोशिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर रात करीब 9:00 बजे, दूध कैबरा आम बगान के पास एक अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में जमकर पीट दिया।
डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिले के सहरडाल पर्वतपाड़ा में आयोजित छठियार कराम कार्यक्रम में शामिल होकर आदिवासी समाज के बीच मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में आसपास के गांवों और पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
जामताड़ा नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी आशा गुप्ता ने 6880 वोट के साथ जीत दर्ज की हैं। आशा गुप्ता 974 वोट से रीना कुमारी को हराकर जीत दर्ज की हैं।
जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद में नगर सरकार के भविष्य का फैसला करने के लिए आज सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है। मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पॉलिटेक्निक कॉलेज, पत्थरचपड़ को मतगणना केंद्र बनाया है। सुबह 7:00 ब
जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा पोल फैक्ट्री के पास हाईवे-419 पर 12 मई 2022 को दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर पश्चिम बंगाल के कुल्टी निवासी गल्ला व्यापारी से लाखों रुपये की लूटकांड के चर्चित मामले में जामताड़ा न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। प
जामताड़ा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दुमका रोड स्थित उदलबनी गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने स्थानीय प्रशासन और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब
जामताड़ा प्रखंड के गोशाला रोड पर टहल रहे एक युवक को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके परिणामस्वरूप युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बाइक चला रहे युवक की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल, जामत
जामताड़ा प्रखंड के किसानों के लिए खुशहाली की नई किरण दिखाई दे रही है। टाटा ट्रस्ट की विशेष पहल ने क्षेत्र के किसानों की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई का स्थायी समाधान निकाल दिया है। अब किसान बिना किसी भारी लागत के सूरज की रोशनी से अपनी खेतों को सींच रहे हैं और
भारत दिशोम आदिवासी संघ के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सुरेश मुर्मू, मंगल सोरेन और अंबिता हांसदा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त जामताड़ा को विस्तृत
जामताड़ा स्थित न्यू पांडेडीह मुहल्ले में बीते सोमवार की रात राजेश सिंह के घर चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने 3 लाख 62 हजार रुपये नगद के साथ-साथ लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ली।