logo

जामताड़ा में युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

bhjlkbe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा प्रखंड के गोशाला रोड पर टहल रहे एक युवक को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके परिणामस्वरूप युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बाइक चला रहे युवक की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल, जामताड़ा भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि तिलाबाद निवासी प्रकाश मंडल अपने आवास के पास गोशाला रोड पर टहल रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे चाकरी निवासी राजेन्द्र मल्हार ने अपने JH 21 K 5374 नंबर की दोपहिया वाहन से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे प्रकाश मंडल के पैर को गंभीर चोटें लगीं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल, जामताड़ा भेजा और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। साथ ही, दुर्घटना में शामिल बाइक को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया गया।

Tags - Jamtara road accident Prakash Mandal injury JH 21 K 5374 bike accident pedestrian hit by bike Jamtara hospital emergency Goshala Road accident serious accident in Jharkhand