राजधानी रांची में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे सीधे सरकारी दफ्तरों को अपना निशाना बना रहे हैं। आए दिन शहर में कभी किसी के घर तो कभी दुकानों में चोरी की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में आज चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय को अपना निशाना बनाया