logo

चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय को बनाया निशाना, ले उड़े प्यूरीफायर, फ्रिज, सीपीयू और प्रिंटर

hehal_karyalay.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे सीधे सरकारी दफ्तरों को अपना निशाना बना रहे हैं। आए दिन शहर में कभी किसी के घर तो कभी दुकानों में चोरी की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में आज चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय को अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसकर सामानों की चोरी की। चोर वहां से एक वॉटर प्यूरीफायर, एक फ्रिज, एक सीपीयू और दो प्रिंटर चुराकर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और ताला टूटा देखा तो सभी हैरान रह गए। इसके बाद चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


 

Tags - Hehal Zonal Office Theft case latest theft case in Hehal Zonal Office Hehal Zonal Office Theft case updates latest jharjhand news jharjhand Updates ranchi News ranchi updates latest ranchi news Hehal Zonal Office news latest updates latest Jhark