गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड सह अंचल की मान्यता समाप्त किए जाने की संभावनाओं को लेकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर काफी चिंतित हैं। डंडा प्रखंड सह अंचल की मान्यता यथावत रखने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। शनिवा
गढ़वा जिले में तीन दिन पहले हुए सब्जी विक्रेता हत्या मामले का भंडरिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना 25 फरवरी 2026 को भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में हुई थी, जिसमें सब्जी दुकानदार दीपक चौधरी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गढ़वा जिले में अंधविश्वास ने एक बार फिर एक मासूम की जान ले ली। एक तीन वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए वार्ड पार्षद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गढ़वा जिले में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद के विजय जुलूस निकालने पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और उन्हें घेरकर जमकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गढ़वा जिले में आग का भीषण तांडव देखने को मिला। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार सुबह अचानक लगी आग से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई, जिसमें लोन के रूप में लिए गए 2 लाख रुपये नकद भी
गढ़वा जिला में दिनदहाड़े एक सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार की है, जहां जमीन विवाद में अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनु
गढ़वा जिले के रामकांडा थानाक्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गिरजा सिंह की पुत्री का शव गांव से करीब 700 मीटर दूर अरहर के खेत से बरामद किया गया है।
नगर पालिका चुनाव की तिथि को ध्यान में रखते हुए गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने शहरी क्षेत्र की बाहरी परिधि में अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में गढ़वा के निकटवर्ती लगमा क्षेत्र के वनखेता बस्ती में संचालित अवैध महुआ शराब की एक मिनी
गढ़वा जिले में होने वाले नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के तीन नगर निकाय गढ़वा नगर परिषद, श्रीबंशीधर नगर पंचायत और मझिआंव नगर पंचायत के लिए कुल 89 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिक
गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित नरेश बाबू सराफ की ज्वैलरी दुकान में दिनदहाड़े लाखों रुपये के आभूषण की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
गढ़वा नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मतदान की तिथि नजदीक आते ही सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे हुए हैं। गली-मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं और घर-घर संपर्क का सिलसिला तेज हो गया है।
झारखंड स्थित गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड में लरहरा गांव एक ऐसा गांव है, जहां पिछले 400 सालों से एक भी केस थाने में नहीं पहुंचा। बताते चलें कि इस गांव में कोरवा जनजाति के लोग रहते हैं, जो आदिम जनजाति की श्रेणी में आते हैं।