गढ़वा:
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त इलाके में सनसनी फैल गई, जब नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित सरस्वती नदी में एक युवक का शव मिला। नदी में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सदर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान अग्रवाल मोहल्ला निवासी उत्तम केशरी (करीब 25 वर्ष) के रूप में की है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सुबह नदी में शव मिलने से जुटी लोगों की भीड़
सुबह सरस्वती नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान उत्तम केशरी के रूप में की, जो अग्रवाल मोहल्ला का रहने वाला बताया जा रहा है।
मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।