लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस और सपा ने घोषणा की है कि दोनों पार्टियां प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को भी मिलकर लड़ेंगी। पार्टी स्तर पर इसके लिए सीटों का बंटवारा भी हो गया है।
लोकसभा चुनाव के बाद अब 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग से मिली खबरों के मुताबिक इन सीटों पर 10 जुलाई को वोट डाले जायेंगे और 13 जुलाई को परिणाम घोषित किये जायेंगे।
यह स्पष्ट किया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126क की उप धारा (1)के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्वाचन आयोग उक्त धारा की उप-धारा 2 के उपबंधों के दृष्टिगत मतदान के दिन 23 जून को पूर्वाहन 7.00 बजे से अपराहन 6.30 बजे के बीच की अवधि मे