logo

लोकसभा के बाद अब 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, किस राज्य में कब होगी वोटिंग

voting212.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

लोकसभा चुनाव के बाद अब 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग से मिली खबरों के मुताबिक इन सीटों पर 10 जुलाई को वोट डाले जायेंगे और 13 जुलाई को परिणाम घोषित किये जायेंगे। बता दें कि ये वो विधानसभा सीटे हैं जहां के विधायकों ने या तो इस्तीफा दे दिया है या किसी विधायक की मौत हो चुकी है। वहीं, कुछ सीटों के विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ा है और वे जीत हासिल करने के बाद अब सांसद बन गये हैं। चुनाव आयोग ने इन उपचुनावों के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है।  

 

कहां-कहां होंगे उपचुनाव 
जिन 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें बिहार की एक सीट, प बंगाल की 4 सीट और तमिलनाडु की एक विधानसभा सीट शामिल है। इनके साथ उत्तराखंड में 2, पंजाब में एक और हिमाचल प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे। उत्तर प्रदेश में उन सभी 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे जहां के विधायक हालिया लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर संसद पहुंच गये हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश की इन 9 सीटों पर चुनाव के बारे में आयोग की ओर से कोई सूचना नहीं दी गयी है।  

उपचुनाव का शेड्यूल- 


नोटिफिकेशन की तिथि - 14 जून

नामांकन का अंतिम दिन- 14 जून

नामांकन पत्रों की जांच: 24 जून

नामांकन वापसी की की अंतिम तिथि: 26 जून

मतदान - 10 जुलाई

रिजल्ट: 13 जुलाई

  
 

Tags - By-electionAssembly ElectionElection Commission National News