चोरी करने के बाद चोरों को शर्म आई। इसके बाद उनको अपने किये पर ऐसा पछतावा हुआ कि उन्होंने घर के मालिक से माफी मांगी। ये माफी भी उन्होंने लिखित रूप से मांगी।
दिल्ली के कथित शराब घोटाला के आरोप में तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने आज इनकार कर दिया। साथ ही कोर्ट ने जांच एजेंसी ED को नोटिस जारी किय़ा।
साहिबगंज जिले में आज सुबह वाले अर्घ्य के समय चानन घाट पर गया युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। अब तक युवक को पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों की मदद से उसको ढूंढने का प्रयास जारी है।
बाबा साहेब की जयंती पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने अंबेडकर पार्क, सिल्ली स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने कहा बाबा साहेब वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबा साह
संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। उन्हें संविधान निर्माता इसलिए कहा जाता है, क्योंकि भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहा।
पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा है और न कोई राष्ट्रीय संकल्प है।
JEE मेन परीक्षा खत्म होने के महज 2 दिन बाद JEE आंसर की जारी कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए, एनटीए ने आज सीयूईटी पीजी 2024 परिणाम भी घोषित कर दिया है।
तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनकी फेस टू फेस मुलाकात नहीं करायी जा रही है। मिली खबर के मुताबिक दोनों को कांच के जंगले के बीच मिलने दिया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही नेता लगातार प्रचार-प्रसार में लगे हैं। खूंटी लोकसभा सीट से अर्जुन मुंडा एनडीए के प्रत्याशी हैं। वे खूंटी संसदीय सीट पर लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं। आज अर्जुन मुंडा ने तमाड़ और बुंडू के इलाके
खूंटी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा 23 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगे। बता दें कि केंद्र में कृषि और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा नामांकन के बाद रोड शो करेंगे।
पांच लोगों ने एक बिल्ली को बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी। मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर का है। दरअसल एक बिल्ली को बचाने के लिए 5 लोगों ने एक कुंए में छलांग लगा दी। इस दौरान पांचों की जान चली गई।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं कराने के पीछे राज्य सरकार की मंशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।