असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। मिजोरम से कोलकाता जा रही कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस (13125) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।