लातेहार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी है कि गोली उसके ही चचेरे भाई ने मारा है। घटना चंदवा थाना क्षेत्र के सोंस गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों ही रात में गांव के ही एक युवक की बारात में गए थे और सुबह यह घटना घटी।
लातेहार की रहने वाली दो सहेलियों के साथ शादी का झांसा देकर पलामू में रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी मिन्हाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी शेर मोहम्मद की तलाश जारी है।
लातेहार में हाथियों के झुंड ने एक महिला को पटक कर मार डाला। महिला मृतका की पहचान सुनीता देवी (38) के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि महिला जंगल में महुआ चुनने गई थी।
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में रमेश उरांव नाम के युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। अक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और एक हाइवा में आग लगा दी।
लातेहार के चंदवा प्रखंड के सासंग मध्य विद्यालय में मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिला है। दरअसल स्कूल में पढ़ने गये बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में 20 से ज्यादा बच्चे जख्मी हो गये।
लातेहार जिले के चंदवा में PFLI के उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। रात करीब 9:30 बजे आधा दर्जन हथियारबंद उग्रवादी हड़गढ़वा स्थित फिरोज अहमद के ईंट भट्ठे पर पहुंचे।
लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के एरिया कमांडर मुरारी भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है। मुरारी भुईयां पलामू के बसरिया कला, चैनपुर का रहने वाला है। दरअसल लातेहार एसपी और सीआरपीएफ पलामू रेंज के डीआईजी को गुप्त सूचना मिली थी
लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में ललमटिया डैम के पास स्थित एक कुएं से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान चंदनडीह निवासी पवन सिंह के रूप में हुई है।
लातेहार के हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक लातेहार से मेला देखकर हेहेगड़ा लौट रहा था।
लातेहार में एक बुजुर्ग को हाथियों ने पटककर मार डाला। मामला चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरमर गांव का है। मृतक की पहाचान 72 वर्षीय टकलू गंझु के रूप में हुई है। टकलू गंझू को जंगली हाथियों ने कुचल कर मार डाला है।
लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रेवत कला गांव में गुरुवार रात कोयला लदा एक हाइवा पलट गया। हादसे में हाइवा चालक कुंदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई है। बच्चे का शव नेतरहाट अस्पताल के पास झाड़ियों में बरामद हुआ है। बच्चे के दोनों आंख फोड़ दिए गए हैं।