द फॉलोअप डेस्कः
लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई है। बच्चे का शव नेतरहाट अस्पताल के पास झाड़ियों में बरामद हुआ है। बच्चे के दोनों आंख फोड़ दिए गए हैं। बच्चा रविवार की रात अचानक घर से लापता हो गया था। रात में परिजनों ने आसपास ढूंढा। लेकिन बच्चे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच सोमवार को नेतरहाट अस्पताल के बगल में स्थित झाड़ियों में किसी व्यक्ति ने लड़के के शव को देखा। इसके बाद पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। इधर लापता लड़के के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे और अपने बेटे की पहचान की। वहीं इस संबंध में नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 10 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है। शरीर के कई स्थानों पर सरिया से वार करने के निशान बने हुए हैं। बच्चे का हाथ भी टूटा हुआ था। आंखें भी फोड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।