द फॉलोअप डेस्कः
लातेहार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी है कि गोली उसके ही चचेरे भाई ने मारा है। घटना चंदवा थाना क्षेत्र के सोंस गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों ही रात में गांव के ही एक युवक की बारात में गए थे और सुबह यह घटना घटी। मृतक की पहचान उपेंद्र उरांव (32) के रूप में हुई है। आरोपी अमृत उरांव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। दोनों गुरुवार की शाम चंदवा के सोंस गांव में शिव मंगल उरांव के घर बारात गए थे। रात में शादी संपन्न होने के बाद शुक्रवार की सुबह अमृत उरांव, उपेंद्र उरांव को शौच के बहाने तालाब की ओर ले गया। वहां कनपटी में सटाकर एक गोली मार दी। गोली लगते ही उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।