logo

धनबाद की खबरें

धनबाद में युवक को अपराधियों ने पहले पत्थर से मारा फिर चला दी गोली

धनबाद में गोंदुडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत कबीर आश्रम के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर स्थिति में उसे गुरुवार की रात SNMMCH में भर्ती कराया गया।

बिना ड्राइवर के दौड़ने लगी बस, जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे लोग

धनबाद जिले से एक हैरान करने वाला हादसा सामने आया है। महुदा-राजगंज एनएच-32 पर एक बस बिना ड्राइवर के चलने लगी। इस दौरान बस ने कई बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक मकान की दीवार और स्ट्रीट लाइट को भी तोड़ दिया।

14 साल के बच्चे का शव पेड़ से लटका मिला, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्र का शव एक पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान देवराज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था

अंचल ऑफिस में दो महिलाएं आपस में भिड़ीं, मंईयां सम्मान योजना के लिए लाइन में लगी थीं

धनबाद सीओ ऑफिस में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए शनिवार को महिलाओं के बीच झड़प हो गई। पहले काम करवाने को लेकर दो महिलाएं आपस में उलझ गईं।

आदिवासी परिवार ने अपनाया ईसाई धर्म तो गांववालों ने समाज से किया बहिष्कृत

धनबाद जिला के बलियापुर थाना क्षेत्र के कुशबेरिया गांव के खैड़बन टोला में एक आदिवासी परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया तो उन्हें गांव से बाहर कर दिया गया।

अपार्टमेंट गार्ड की रहस्यमय परिस्थिति में मौत, परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर मिलेंगे 1.40 लाख

धनबाद के बारामुडी स्थित श्री गणेशा अपार्टमेंट में एक गार्ड की मौत हो गई । गार्ड की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय योगेश पासवान के रूप में हुई है।

धनबाद जेल में देर रात छापेमारी, 3 मोबाइल सहित मिला ये सामान

धनबाद जेल में सोमवार की देर रात जिला प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी हृदीप पी जनार्दन सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। जांच टीम ने तीन मोबाइल फोन, एक चार्जर और एक एयरपॉड बरामद किए। इस दौरान जेल के विभिन्न कैदी वार्डों क

मां-मौसी की ईंट से मारकर हत्या, आरोपी बोला- सब मुझे मच्छर समझते थे; मैंने दिखा दिया कि मैं भी कुछ हूं

धनबाद में दिलीप महतो नाम के युवक ने अपनी मां और मौसी की ईंट मार कर हत्या कर दी। मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा पंचायत के हड़ियाडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि दिलीप महतो मानसिक रूप से बीमार है।

मासूम का जबड़ा चबा डाला कुत्ते ने, बच्चे को बचाने गये युवक की उंगली चबाई

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीवन नगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। दो कुत्तों ने मुहल्ले में खेल रहे बच्चे पर हमला कर दिया।

धनबाद में नाले में मिला युवक का शव, अंतिम संस्कार में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था

धनबाद के कुमारधुबी बाजार में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां किड्स प्ले स्कूल के पास एक नाले में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है

धनबाद ACB ने मुखिया को 10 हजार घूस लेते पकड़ा, इस काम के लिए मांग रहा था रिश्वत

धनबाद ACB ने बोकारो के चन्द्रपुरा स्थित पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को 10 हजार रुपये घूस लेते उसके घर से दबोचा है।

धनबाद में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

धनबाद के मेमको मोड़ स्थित श्रीराम क्लिनिक में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 22 वर्षीय शांति देवी को पेट दर्द की शिकायत पर रविवार को सुबह 11 बजे भर्ती कराया गया था।

Load More