logo

धनबाद में युवक को अपराधियों ने पहले पत्थर से मारा फिर चला दी गोली

धनबाद में युवक को अपराधियों ने पहले पत्थर से मारा फिर चला दी गोली

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद में गोंदुडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत कबीर आश्रम के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर स्थिति में उसे गुरुवार की रात SNMMCH में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान ललन पासवान (47 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ईस्ट बसुरिया के कोल डंप इलाके का रहनेवाला है। अपराधियों ने उसके गले में गोली मारी है। गोली गले की बांयी ओर से छूते हुए निकल गयी। ललन पासवान ने बताया कि गुरुवार की रात वह गोंदुडीह कांटा घर के पास कबीर आश्रम के समीप वह बैठा हुआ था। 


वहां, पहले से कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच उलोगों के साथ उसका विवाद हुआ। पहले युवकों ने उसे पत्थर से मारा। बाद में हवाई फायरिंग शुरू कर दी। युवकों ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली उसके गले से छूते हुए निकल गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए भूली शक्ति मार्केट स्थित वर्मा क्लिनिक ले जाया गया। बाद में उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घायल के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।