logo

स्मृति मंधाना ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बना दिए 10,880 रन

a2033.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

स्मृति मंधाना अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। एशिया कप में हांगकांग (चीन) के खिलाफ स्मृति मंधाना ने यह कीर्तिमान स्थापित किया। स्मृति मंधाना के अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 10,880 रन हैं और उन्होंने भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अपने करियर में 10,868 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना ने यह रिकॉर्ड एशिया कप में एक शानदार शतक के साथ बनाया है। उन्होंने हांगकांग (चीन) के खिलाफ महज 64 गेंदों पर 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रन की पारी खेली। उनकी शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने हांगकांग (चीन) को 194 रन का लक्ष्य दिया।

 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन
अब अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में स्मृति मंधाना का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 10,880 रन बनाए हैं। मिताली राज ने 10,868 रन बनाए हैं। सूजी बेट्स के 10,740 रन हैं। चार्लोट एडवर्ड्स 10,273 रन हैं, जबकि स्टैफनी टेलर ने 10,007 रन बनाये हैं। स्मृति मंधाना की यह कामयाबी निश्चित रूप से ना केवल भारत बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है। 

टीम इंडिया की उपकप्तान हैं स्मृति
स्मृति मंधाना इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हैं। वह तीनों फॉर्मेट में ओपनिंग बैटर की भूमिका निभाती हैं। पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप में उनकी बल्लेबाजी ने टीम को खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया। संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा था कि मैं क्रिकेट से ज्यादा और किसी चीज से प्यार नहीं करती। मैं खेलना जारी रखना चाहती हूं और देश के लिए बढ़िया प्रदर्शन करना चाहती हूं।  स्मृति मंधाना का परिवार महाराष्ट्र के पुणे में रहता है। 
 

Tags - Smriti MandhanaWomen International CricektSmriti Mandhana RecordCricket