logo

कीर्तिमान : एकदिवसीय फॉर्मेट में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

a287.jpg

डेस्क: 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 76 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने कुल 5 छक्के लगाये। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एकदिवसीय फॉर्मेट (ODI cricket ) में भारत की तरफ से 250 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं रोहित शर्मा। दरअसल, मंगलवार को लंदन के द ओवल (The Oval) मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

 

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छुआ कीर्तिमान
गौरतलब है कि भारतीय पारी के 19वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रेडन कार्स की गेंद पर छक्का लगाकर ये कीर्तिमान छुआ। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद को हूक लगाकर फाइन लेग की दिशा में सीमा रेखा के पार भेजा। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो एकदिवसीय फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर है। इस लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या  (270 छक्के), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (331 छक्के) और पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (351 छक्के) के बाद रोहित शर्मा 250 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। ये बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि रोहित शर्मा जल्दी ही इन बल्लेबाजों की रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे क्योंकि रोहित के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने खेलना छोड़ दिया है। 

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड (England cricket team) को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को सही साबित करते हुए भारतीय तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने विपक्षी टीम के सभी बल्लेबाजों को महज 110 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों की दुर्दशा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। 

कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया तेज शतक
इंग्लैंड से मिले 110 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। भारतीय ओपनर्स रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 25.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। कप्तान रोहित शर्मा ने महज 58 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। वहीं शिखर धवन ने 31 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। सीरीज का अगला मुकाबला गुरुवार को खेला जायेगा।